औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 27 गिरफ्तार; 420.8 लीटर देसी शराब बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 21 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
420.8 लीटर देसी शराब बरामद, 980 वाहनों की जांच
जानकारी के अनुसार, पॉक्सो में तीन, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 12 तथा अन्य मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 420.8 लीटर देसी शराब एवं एक बाइक बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 980 वाहनों की जांच की गई जिसमें 32000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 25 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
एसपी की लोगों से अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
इसके साथ-साथ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले अंबेडकर के पड़पोते अमन आनंदराज, कहा- युवा जल्द ही बड़ा बदलाव लाएंगे