औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 36 गिरफ्तार, 28 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 28 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने 124500 रूपये शमन की राशि वसूल
जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में दो, दुष्कर्म में एक, एनडीपीएस एक्ट में एक, पोक्सो में दो, एससी-एसटी एक्ट में दो, दहेज हत्या में दो, हत्या के प्रयास में पांच, मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन तथा अन्य मामलों में 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 31 लीटर देसी शराब, 460 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1472 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 124500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा दो भट्ठी ध्वस्त किया गया है।
अपराध और नशा तस्करी पर रोक के लिए लगातार अभियान
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन ने आयोजित किया भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह