औरंगाबाद पुलिस एक्शन में 47 गिरफ्तार, शराब, गांजा और 51 पशु बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक IPS उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में जिले भर में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। SP ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।
24 घंटे में 47 गिरफ्तार
SP उपेंद्रनाथ वर्मा के हवाले से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 47 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से 40 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। इनमें हत्या के मामले में 06, NDPS एक्ट में 01, मद्यनिषेध में 10 और अन्य मामलों में 30 लोग शामिल हैं। एसपी ने बताया कि इस दौरान 16 वारंट का निष्पादन किया गया, जबकि वाहन जांच अभियान के तहत 1348 वाहनों की जांच कर 65 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
शराब के साथ गांजा, 51 पशु और वाहन जब्त
शराब के खिलाफ हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 331.90 लीटर देशी और 44.44 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इसके अलावा अन्य उपलब्धियों में 02 किलोग्राम गांजा, 51 पशु, 02 पिकअप, 01 ट्रक, 01 कार, 02 मोटरसाइकिल और 19,630 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। SP ने बताया - हत्या, NDPS और पशु क्रूरता के मामलों में भी गिरफ्तारी
पशु क्रूरता, हत्याकांड और NDPS मामले में गिरफ्तारी
SP उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जम्होर थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 10 लोगों को 51 पालतू पशुओं, एक ट्रक और दो पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गोह थाना के चर्चित हत्याकांड में 6 अभियुक्तों और दाउदनगर थाना में NDPS एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गांजा और शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 38 वर्षीय किसान की मौत