दहेज हत्या सहित अन्य मामलों में 59 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 30 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शराब समेत वाहन और सामान जब्त
पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दहेज़ हत्या में एक, एसटी-एससी एक्ट में दो, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 17 तथा अन्य मामलों में 35 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 976.660 लीटर देसी शराब, 363.685 लीटर विदेशी शराब, दो स्कॉर्पियो, एक ऑटो, एक स्कूटी, दो बाइक एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1072 वाहनों की जांच की गई जिसमें 63500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
छह वारंट का भी हुआ निष्पादन
इसके अलावा छह वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी
शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में तालाब से युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस