औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान के दौरान 64 लोग

औरंगाबाद पुलिस ने 64 लोगों को किया गिरफ्तार, शराब, रायफल और बाइक समेत कई सामान बरामद

Aurangabad Police Arrest 64 in Special Drive, Seize Liquor and Rifle

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 48 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

हत्या के प्रयास और शराबबंदी के मामलों में गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 17 तथा अन्य मामलों में 43 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 258.20 लीटर देसी शराब, 0.750 लीटर विदेशी शराब, एक रायफल, एक जिंदा कारतूस, चार खोखा, चार बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1432 वाहनों की जांच की गई जिसमें 118000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा छह वारंट एवं दो कुर्की का निष्पादन किया गया है। 

अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में बालू लदे ट्रैक्टर ने 9 साल के मासूम को कुचला, मौत से मचा कोहराम