औरंगाबाद में रातभर चले पुलिस अभियान में 157 लीटर देसी शराब और दो बाइक बरामद, 68 गिरफ्तार
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 35 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विभिन्न मामलों में 68 गिरफ्तार, शराब और बाइक समेत सामान बरामद
जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में एक, एसटी-एसटी में आठ, हत्या के प्रयास के शीर्ष में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 तथा अन्य मामलों में 48 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा 157 लीटर देसी शराब, दो बाइक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। 42 वारंट का निष्पादन किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1018 वाहनों की जांच की गई जिसमें 17000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
अपराध और शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी: पुलिस
पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: पुलिस
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े: केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी और सपा पर हमला, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार