औरंगाबाद में S-Drive अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी क

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 93 वांछित अपराधी गिरफ्तार; शराब समेत कई सामान बरामद

Aurangabad Police Arrest 93 Wanted Accused

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश पर चलाए गए एक दिवसीय जिला स्तरीय विशेष समकालीन अभियान S-Drive में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में कुल 93 वांछित अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 65 गंभीर मामलों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए चला विशेष अभियान

एसपी औरंगाबाद के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी कर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना था। सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन छापेमारी की।

हत्या के प्रयास, शराबबंदी और पॉक्सो मामलों के आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के 12 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा शराबबंदी कानून के 10, पॉक्सो एक्ट के 1, एससी/एसटी एक्ट के 1 सहित विभिन्न मामलों में कुल 93 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही 1 मोटरसाइकिल, 1 ट्रैक्टर, 100 CFT अवैध बालू, 133 लीटर देशी शराब, 1 मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए गए।

51 वारंट का निष्पादन, लोगों से सहयोग की अपील

अभियान के दौरान पुलिस ने 51 वारंट और 3 कुर्की वारंट का निष्पादन किया। वहीं, पूरे जिले में वाहन जांच के दौरान कुल 33,500 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। औरंगाबाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढ़े: चंदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी