औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 50

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध नियंत्रण अभियान में 50 गिरफ्तार और 870 लीटर शराब बरामद

Aurangabad Police Arrests 50 in Crackdown, Seizes 870 Litres Liquor

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 14 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

रंगदारी, हत्या प्रयास और शराब मामलों में हुई गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार, रंगदारी में चार, दहेज हत्या में एक, हत्या के प्रयास में 11, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा 870 लीटर देशी शराब, दो बाइक, एक कार एवं एक ड्रम बरामद किया गया है। 20 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 999 वाहनों की जांच की गई। इसमें 42,500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का पुलिस का दावा

पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा की मानें तो इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की पुलिस ने की अपील

इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें:   मुरैना फायरिंग केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध 315 बोर का देशी कट्टा बरामद