अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखन

अपराधियों पर औरंगाबाद पुलिस का शिकंजा, एक रात में 31 गिरफ्तार; 129 लीटर शराब जब्त

Aurangabad Police Crack Down, 31 Arrested

औरंगाबाद {बिहार}: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना है।

दहेज हत्या समेत कई मामलों में गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में दहेज हत्या के मामले में 1 आरोपी, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 4 आरोपी और अन्य मामलों में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 129.30 लीटर देसी शराब और एक ऑटो भी बरामद किया है।

994 वाहनों की जांच, 39 हजार रुपये जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस ने वाहन जांच अभियान भी चलाया। इस दौरान जिले में 994 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 39,000 रुपये की शमन राशि वसूली गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें: रायबरेली में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, उतरते समय गिरा