औरंगाबाद में पुलिस के सघन अभियान के दौरान 51 लोगों

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 51 गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

Aurangabad Police Crack Down on Illegal Activities, 51 Arrested

औरंगाबाद (बिहार)। मादक प्रदार्थों की खरीद फरोख्त यथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 47 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विभिन्न मामलों मे हुई गिरफ़्तारी

जानकारी के अनुसार, डकैती में एक, पुलिस पर हमला में सात, हत्या के प्रयास में तीन, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 20 तथा अन्य मामलों में 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा 654 लीटर देसी शराब, 82.430 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक एवं एक कार बरामद किया गया है।

तीन शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

वहीं वाहन जांच अभियान के तहत 1354 वाहनों की जांच की गई जिसमें 109000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा दो चांदी के पायल, एक सोने का मंगलसूत्र, दो झुमका, दो सिकरी, नकद 48000 रूपये, 32 तसला, तीन बाइक बरामद किया गया है और कार्रवाई के फलस्वरूप तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। 

कानून व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः अमेठी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम सख्त, देरी पर जांच और अनुमति जरूरी