औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 50 गिरफ्तार, 21 न्यायिक हिरासत में भेजे गए
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 21 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
शराब, बालू और ट्रैक्टर बरामद, 1251 वाहनों की जांच
जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में एक, एससी-एसटी एक्ट में तीन, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात तथा अन्य मामलों में 38 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 34.30 लीटर देसी शराब, 40 लीटर स्प्रिट, एक ट्रैक्टर, 100 सीएफटी बालू बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1251 वाहनों की जांच की गई जिसमें 63000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा साइबर थाना की पुलिस द्वारा 4000 रूपये रिकवर किया गया है।
अपराध पर अंकुश के लिए अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार