औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को म

औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न मामलों में 59 लोग गिरफ्तार और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

गिरफ्तार आरोपी

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 23 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वाहन जांच अभियान के तहत 1148 वाहनों की जांच

जानकारी के अनुसार, रंगदारी में एक, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात तथा अन्य मामलों में 50 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 165 लीटर देसी शराब एवं चार बाइक बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1148 वाहनों की जांच की गई जिसमें 61000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 19 वारंट एवं पांच कुर्की का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा साइबर पुलिस द्वारा 95000 रूपये रिकवर किया गया है।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में चलती कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच