बिहार के औरंगाबाद जिले की कासमा थाना पुलिस ने तत्प

कासमा पुलिस ने चोरी गई रोडवेज बस को महज 12 घंटे के भीतर गया जिले से किया बरामद

बरामद की गई चोरी की बस

औरंगाबाद (बिहार)। चोरी गई रोडवेज बस को कासमा पुलिस ने महज 12 घंटे में गया जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता बताई जा रही है। इस संबध में सलैया थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी बस मालिक मो. रिजवान ने शनिवार को कासमा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें बताया कि कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप अपनी सवारी बस खड़ा कर गया था।

खनजहापुर से चोरी की गई बस बरामद

16 सितंबर सुबह करीब छह बजे जब वह पेट्रोल पंप पहुंचा तो बस वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बाद एक व्यक्ति से बस ले जाने की जानकारी सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही कासमा पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के अंदर गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खनजहापुर से चोरी की गई बस को बरामद कर लिया।

बस चोर की तालाश जारी

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि रोडवेज बस को फ़िलहाल बरामद कर लिया गया है। इस दौरान पता लगाया जा रहा है। रोडवेज बस वहां कैसे पहुंचा और किसने चोरी कर खड़ा किया। संबधित चोरों की तलाश जारी है। जल्द की चोर पकड़े जाएंगे। यह कार्रवाई में एसआई शेर शाह अली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। 

यह भी पढ़ेंः डूंगरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब से भरी क्रेटा कार जब्त