औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई में वाहन से 429 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
औरंगाबाद (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर शीर्ष अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शराब कारोबारियों के धड़ पकड़ के तहत की गई कार्रवाई ने शराब तस्करों की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर रही है।
जम्होर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 429 लीटर देशी शराब बरामद
इसी कड़ी के तहत अवैध शराब के खिलाफ औरंगाबाद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर जम्होर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक चार चक्का वाहन से कुल 429 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन को भी जब्त कर लिया है।
वाहन में शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर मौके से फरार
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चार चक्का वाहन में भारी मात्रा में देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही जम्होर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 429 लीटर देशी शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब के साथ वाहन को जप्त कर लिया है। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज, फरार तस्कर की तलाश जारी
इस मामले में जम्होर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। औरंगाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई शराब कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: औरंगाबाद में दोबारा चोरी करने पहुंचे आरोपी गिरफ्तार, घर का ताला तोड़कर पंखा-मोटर पंप चुराया