बिहार में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में मादक प्रदार्थों की खरीद फरोख्त यथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में गुरुवार रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 16 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
40 लोगों की हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, हत्या की कोशिश में पांच, मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात और अन्य मामलों में 40 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा 40 लीटर देसी शराब, 378.18 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक और एक कार बरामद की गई है। वहीं, वाहन जांच अभियान के तहत 836 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 24,000 रुपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा 79 वारंटों का निष्पादन किया गया है।
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से शेयर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- रीवा में शुरू हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, कलेक्टर समेत अधिकारी एक बस से पहुंचे सुरवार शिविर