औरंगाबाद में बस-ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घाय

औरंगाबाद में बस-ट्रक की टक्कर में घायल युवा समाजसेवी हरि सोनी का निधन, शहर में शोक

Aurangabad Road Accident: Social Worker Hari Soni Dies During Treatment (प्रतिकात्मक तस्वीर)

औरंगाबाद (बिहार)। बुधवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शुक्रवार की सुबह शहर से एक युवा समाजसेवी एवं प्रसिद्ध व्यवसाई कि जिंदगी छीन ली। बिरटापुर मोहल्ले के प्रतिष्ठित ज्वेलर हरि नारायण सोनी उर्फ हरि सोनी ने वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके जाने से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा औरंगाबाद गम में डूब गया है।

वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान नहीं बच सकी हरि सोनी की जान

बस-ट्रक की टक्कर में बुरी तरह घायल हरि सोनी को आनन-फानन में वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गुरुवार को उनका ऑपरेशन भी किया, लेकिन मौत के आगे चिकित्सा भी हार गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हरि सोनी की मौत से घर और मोहल्ले में पसरा मातम

खबर मिलते ही बिरटापुर स्थित उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में सन्नाटा है। हर कोई स्तब्ध है कि चंद घंटों में क्या से क्या हो गया। बुधवार आधी रात वाराणसी से पाटन जा रही हंसराज बस औरंगाबाद में ट्रक से टकरा गई थी। बस पलटने से करीब 20 लोग जख्मी हुए थे। उन्हीं में हरि सोनी भी शामिल थे। गंभीर हालत के कारण उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

समाजसेवी और व्यवसायी के निधन पर व्यापारिक-सामाजिक जगत में शोक

हरि सोनी के निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक है। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, कोऑपरेटिव अध्यक्ष संतोष सिंह, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश सिंह, समाजसेवी पंकज वर्मा, संजय गुप्ता, रवि सोनी सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक जताते हुए कहा - हरि सोनी का जाना शहर के लिए बड़ी क्षति है। वो सिर्फ व्यवसायी नहीं, सबके सुख-दुख के साथी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। 

यह भी पढ़े:   आजमगढ़ में टप्पेबाज गैंग का मुठभेड़ के बाद दो के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार