औरंगाबाद के दाउदनगर में बंद शिक्षक के घर से अज्ञात

औरंगाबाद में शिक्षक के घर चोरी, 20 लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर

Aurangabad Theft, Thieves Steal Property Worth ₹20 Lakh

औरंगाबाद (बिहार)। दाउदनगर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला यदुवंशी नगर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में घुसकर सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य जरूरी सामान करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

देवघर गए शिक्षक के घर से लाखों की संपत्ति चोरी

घटना के बाद आसपास डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित गृहस्वामी शिक्षक अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ देवघर भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने गए थे। इसी क्रम में देर रात अज्ञात चोरों ने क़रीब 20 लाख रूपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा फोन पर मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि उनका पैतृक घर गोह प्रखंड क्षेत्र के दोवाल में पड़ता है। 

दाउदनगर में बढ़ती चोरी से लोगों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

दाउदनगर में वर्ष 2022 से मकान बनाकर रह रहे है। इससे पूर्व भी दाउदनगर में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दशहत में है। यहां कब किसका घर खाली हो जाएगा, बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। परंतु चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में अब तक नाकामयाब रही है। वहीं पुलिस पदाधिकारी के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामलों का उद्भेदन किया जाएगा। 

यह भी पढ़े:   बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चरस तस्करी में चार लाख की चरस बरामद,एक गिरफ्तार