शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों
ऑटो चालक की जेब में रखा मोबाइल बना ढाल, युवक की बची जान
सतना। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे चालक की ओर बढ़ी, लेकिन उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन ढाल बन गया और बड़ा हादसा टल गया। मोबाइल से टकराने के कारण गोली की रफ्तार कम हो गई, जिससे युवक को केवल पैर में मामूली चोट आई।
फायरिंग कर फरार हो गये आरोपी
घटना के बाद आरोपी मौके से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आपसी रंजिश का मामला
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।