जमीन के जबरन बैनामे के आरोप में सपा नेता अवनीश मिश्रा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मिर्ज़ापुर: जिले में विंध्यवासिनी देवी धाम के पंडा एवं विंध्याचल के सभासद सपा नेता अवनीश मिश्रा को पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेंद्र लाल गुप्ता निवासी सदर बाजार, कोतवाली रोड़ द्वारा नामजद दी गई तहरीर पर की है।
जमीन के जबरन बैनामे की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, सभासद एवं विंध्याचल धाम के पंडा अवनीश मिश्रा के खिलाफ वादी का अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। उधर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से संबंधित लोगों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए थे।
अवनीश मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उक्त निर्देश के अनुक्रम में 5 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा अवनीश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- बलिया में ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला, PDA फॉर्मूले पर कसा तंज