अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद मामले में आज हाईकोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, PMO की गोपनीय रिपोर्ट में बड़ी गड़बड़ियों का खुलासा!

रामलला, राम मंदिर, अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस मामले में दाखिल जनहित याचिका में मांग की गई है कि इसकी जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। साथ ही, चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग से कराने की भी बात की गई है। 

राम मंदिर प्रकरण पर पीएमओ की नजर

राम मंदिर से जुड़े विवाद की चर्चा ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ का ध्यान अपनी ओर खींचा है। खबर है कि पीएमओ के कई अधिकारी खुद मंदिर पहुंचकर छानबीन कर चुके हैं। छानबीन के दौरान एक गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार की गई है, जिसमें कई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में हेरफेर, लापरवाही और कुछ पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

कई जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज

सूत्र बताते हैं कि पीएमओ को भेजी गई इस रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं का जिक्र है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। कई जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है, क्योंकि मामला धीरे-धीरे और गंभीर रूप लेता जा रहा है।

पूरी घटनाक्रम पर पीएमओ की नजर

यह विवाद शुरू होने के बाद से ही पीएमओ पूरी घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और उचित निर्णय लिए जा सकें। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है, जिससे इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हा राय कर्नाटक से गिरफ्तार, हुगली में लोगों ने फेंके अंडे, 'चोर-चोर' के लगाए नारे

यह भी पढ़ें: आगरा में प्रॉपर्टी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला वकील के भाई को मारी गोली