आजम और उनके बेटे को 7 - 7 साल की सजा, कहा - 'गुनहगार समझा तो..'
Azam Khan : सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को 7 - 7 साल की सजा सुनाई गई है. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने सोमवार को फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा सुनाई है. दोनों पर 50 – 50 हजार का जुर्माना लगा है. आजम खान और अब्दुल्ला पुलिस की हिरासत में हैं. पुलिस आजम खान और अब्दुल्ला को रामपुर जेल ले गई है. समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने कहा, अदालत का फैसला है. गुनहगार समझा तो सज़ा सुनाई गई.
ये है पूरा मामला
2019 में फर्जी पैन कार्ड का मामला सामने आया था. सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने केस दर्ज कराया था. आजम ने बेटे अब्दुल्ला को चुनाव लड़वाने के लिए दो पैन कार्ड बनवाए. असली जन्म तिथि की बात करें तो 2017 में अब्दुल्ला ने चुनाव लड़ा. 1993 के मुताबिक, अब्दुल्ला चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे. चुनाव लड़वाने के लिए आजम ने दूसरा पैन कार्ड बनवाया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-raises-questions-on-the-fairness-of-bihar-elections/97911
Mayawati : बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि बिहार में चुनाव निष्पक्ष होते तो बीएसपी का प्रदर्शन और अच्छा होता. बीएसपी प्रमुख ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर पार्टी उम्मीदवार की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव होता तो बसपा और भी कई सीटें जीतीं.