Rampur : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जौहर ट

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे ने जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, अब नई कार्यकारिणी की घोषणा

आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे ने जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, अब नई कार्यकारिणी की घोषणा

Rampur : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातीमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी जौहर ट्रस्ट से निकल गए हैं, वहीं ट्रस्ट ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है. मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सलाम ने बताया कि अब ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी काम संभालेगी.

पुरानी कार्यकारिणी की बात करें तो आजम खान अध्यक्ष थे. ट्रस्ट में उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा सचिव थीं. ट्रस्ट का काम जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करना है. 

इस नई कार्यकारिणी में निखत अखलाक को अध्यक्ष बनाया गया है. अदीब आजम खान और मुश्ताक अहमद उपाध्यक्ष को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा जावेद उर रहमान खान कोषाध्यक्ष और नसीर अहमद खान संयुक्त सचिव बनाए गए हैं. मुमताज बी और चौधरी शायरयार सलीम सदस्य बनाए गए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-flags-off-amrit-bharat-trains-said-left-and-congress-have-failed/106063