आजमगढ़ में बाइक से स्टंटबाजी और दबंगई का वीडियो वा

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और दबंगई दिखाना पड़ा भारी, युवक हिरासत में

Azamgarh Bike Stunt Video Goes Viral, Youth Detained Under Operation Vajrapat

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंटबाजी और दबंगई का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। आजमगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत की गई है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस और साइबर टीम ने शुरू की जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद थाना कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने इसकी जांच शुरू की।

24 वर्षीय युवक की पहचान कर पुलिस ने हिरासत में लिया

जांच के दौरान वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान 24 वर्षीय निखिल वर्मा पुत्र बृजपाल सेठ, निवासी पुरानी कोतवाली, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को युवक को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की।

स्टंटबाजी और दबंगई से युवाओं पर पड़ता है गलत असर: पुलिस

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी, हथियारों या दबंगई का प्रदर्शन और गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है और इससे आमजन में भय एवं असुरक्षा का माहौल भी पैदा हो सकता है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े:   सरकारी स्कूलों में प्रवेश और रिपोर्टिंग पर पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका