आजमगढ़ के अतरौलिया में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानले

आजमगढ़ में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

Azamgarh Police Arrest Man for Attacking Wife With Axe

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेरवा में शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया है।

पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, ग्राम शेरवा निवासी 56 वर्षीय प्रमिला पत्नी पारस ने 20 अगस्त को अतरौलिया थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि 19 अगस्त को उनके पति पारस उर्फ पारसनाथ पुत्र रामचेत ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला किया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया में मुकदमा अपराध संख्या 328/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय द्वारा की जा रही थी।

वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर कुल्हाड़ी और लकड़ी का टुकड़ा बरामद

इसी क्रम में 21 अगस्त को उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त पारस पुत्र रामचेत (52 वर्ष), निवासी ग्राम शेरवा, थाना अतरौलिया, आजमगढ़ को अतरैठ से सुबह करीब 4:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के पीछे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़े:    सज्जन कुमार की मौत पर 1984 दंगा पीड़ित परिवार ने कहा- फांसी होती तो ज्यादा सुकून मिलता