आजमगढ़ पुलिस ने अभियान के तहत 265 गुम मोबाइल बरामद

आजमगढ़ में पुलिस की कार्रवाई, 61 लाख के 265 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Azamgarh Police Recover 265 Lost Phones Worth Rs 61 Lakh

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने 265 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 61 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

CEIR पोर्टल से शिकायत, 265 मोबाइल लौटाए

इसके तहत मोबाइल धारकों द्वारा केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है। शिकायतों के आधार पर सीसीटीएनएस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जाती है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद 265 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रसन्नता जताई।

अब तक 6,035 मोबाइल फोन बरामद

आजमगढ़ पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 2,398 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 31 लाख 75 हजार रुपये है। वहीं, फरवरी 2024 से अब तक करीब 32 माह में पुलिस ने कुल 6,035 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ 37 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे पुलिस द्वारा मोबाइल की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें:   गया से पिंडदान कर लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराई इनोवा