आजमगढ़ के फरिहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रक की चपेट म

आजमगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Azamgarh Road Accident: Cyclist Dies After Being Hit by Truck

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में फरिहा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, चकिया गांव निवासी अशहद पुत्र नसीम शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा आटा पिसाने गया था। आटा लेकर वापस घर लौटते समय वह फरिहा रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के सामने पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया।

चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी

हादसा इतना भीषण था कि अशहद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक मालगोदाम की ओर चला गया, जहां चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस के सघन वाहन जांच अभियान में 50 गिरफ्तार, हथियार-शराब और ब्राउन शुगर बरामद