आजमगढ़ में पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने के

आजमगढ़ में पति पर तेजाब डालने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोतल बरामद

Azamgarh: Woman Arrested for Allegedly Throwing Acid on Husband

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद की है।

विवाद के दौरान तेजाब डालने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को कोहड़ौरा निवासी मुकेश पाण्डेय पुत्र जगरनाथ पाण्डेय ने अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 124(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी दोपहर 1:20 बजे की गई। आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तेजाब की बोतल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:   मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेरकर वारदात