आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में मछली पालन के तालाब की रख

आजमगढ़ में तालाब से युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh: Youth's Body Found in Fish Pond, Police Probe Underway

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पालन के तालाब की रखवाली करने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

तालाब में डूबने से मौत की आशंका

बखरिया गांव निवासी पवन गिरी (32) पुत्र प्रेम गिरी मछली पालन के तालाब की रखवाली करता था। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम

बताया गया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें:   सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में चली गोली, 40 वर्षीय युवक की मौत