नरसिंहपुर के सिद्धेश्वर धाम आश्रम में 65 वर्षीय बा

नरसिंहपुर के सिद्धेश्वर धाम आश्रम में बाबा की संदिग्ध मौत, सिर पर गंभीर चोट

Baba Dies Under Suspicious Circumstances at Narsinghpur Ashram

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहटा- मुंगवानी रोड पर दतला नाला के पास स्थित सिद्धेश्वर धाम आश्रम में एक बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर पर गम्भीर चोट लगने के कारण घायल हो गए। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल बाबा ग्राम केसली निवासी कैलाश पिता बाबूलाल ठाकुर (65) को पहले जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उनकी बिगड़ती हालत को देख जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। वही मुंगवानी पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

भजन संध्या और भोजन के बाद धुनी के पास सोए थे बाबा कैलाश

जानकारी के अनुसार, आश्रम में दो बाबा रह रहे थे। बीते रात करीब 10 बजे दोनों ने भजन संध्या की और भोजन किया। इसके बाद एक बाबा कमरे के अंदर सोने चला गया, जबकि कैलाश आश्रम परिसर में धुनी के पास सो रहा था। मृतक बाबा कैलाश के नाती रामेश्वर ठाकुर निवासी कठौतिया ने बताया कि देर रात उसे सूचना मिली तो रात को ही कैलाश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जबलपुर रेफर करने के बाद सुबह करीब 6 बजे कैलाश की मौत हो गई। 

अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने दूसरे बाबा को पूछताछ के लिए बुलाया

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ग्राम केसली पहुंचा जहां अंतिम संस्कार किया गया। रामेश्वर के अनुसार परिक्रमा करने के बाद कैलाश का मन भक्ति में रम गया था। वह बाबा की तरह रहने लगे थे। बताया गया है कि मृतक बाबा दुर्गा स्थापना के समय सिद्धेश्वर धाम आश्रम आया था और तब से वहीं रह रहा था। आश्रम में रहने वाला दूसरा बाबा पाठा क्षेत्र का निवासी है और करीब तीन-चार महीने से वहां रह रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पाठा निवासी बाबा को थाने बुलाया है।

बिस्तर और पत्थर पर मिले खून के निशान

वही स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना स्थल पर देखा गया है कि बाबा का विस्तर लगा हुआ है ओर उसमें खून पड़ा है साथ ही पास में एक बड़ा पत्थर भी रखा है जिसमें भी खून के निशान देखे जा रहे है। जिस्से यह प्रतीत होता है कि किसी के द्वारा बाबा के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कि गई होगी। फिलहाल स्थानीय मुंगवानी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम कि गम्भीरता से हर पहलूओ पर जांच कर रही है।  

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, डकैती सहित अन्य मामलों में 49 लोग गिरफ्तार; देसी शराब बरामद