Badrinath में विश्व पर्यटन दिवस पर बारिश के बीच सा

Badrinath: बारिश के बीच निकली साइकिल जागरुकता रैली, सिंह द्वार से माणा तक युवाओं ने दिखाया जोश

Youth cycle from Badrinath to Maana in rain

बद्रीनाथ (उत्तराखंड)। बद्रीनाथ धाम में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज झमाझम बारिश के बीच एक खास साइकिल जागरुकता अभियान का आयोजन हुआ। बद्रीनाथ मंदिर के सिंह द्वार परिसर से शुरू हुई यह रैली देश के पहले सीमांत गांव माणा तक पहुंची, जिसमें बारिश की परवाह किए बिना दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

साइकिलिंग को बनाया जागरुकता का जरिया

स्की माउंट नियरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस "संडे ऑन साइकिल" अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और फिटनेस को रोजमर्रा की आदत बनाना था। साथ ही इस पहल के जरिए पर्यावरण के अनुकूल परिवहन यानी साइकिलिंग को भी बढ़ावा देने की कोशिश की गई।

फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा अभियान

आयोजन समिति से जुड़े विमलेश पंवार और अजय भट्ट ने बताया कि इस साइकिल जागरुकता अभियान को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान "फिट इंडिया मूवमेंट" के साथ जोड़ा गया है। उनके मुताबिक यह अभियान सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में लंबे समय तक फिटनेस के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने की कोशिश है।

बारिश में भी युवाओं का जोश बरकरार

सिंह द्वार परिसर से माणा गांव तक की इस साइकिल रैली में मौसम की खराबी युवाओं के जज्बे पर असर नहीं डाल सकी। बारिश की फुहारों के बीच भी प्रतिभागियों ने पूरे रूट पर उत्साह के साथ साइकिलिंग की।

यह भी पढ़ें: माणा और बगोरी गांवों का जिक्र गर्व का विषय: पीएम मोदी के 'मन की बात' पर बोले सीएम धामी