खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेवाही गांव में सोमवार सु

बहराइच में ससुराल में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, फंदे पर लटका मिला शव

Bahraich: Married woman body found hanging

बहराइच {उत्तर प्रदेश}: खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेवाही गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

3 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय जगदीश प्रसाद साहू की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि नेहा की शादी करीब 3 वर्ष पहले हुई थी। उसका करीब 2 वर्षीय पुत्र भी है। सोमवार सुबह घर में विवाहिता की मौत की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की सूचना मजिस्ट्रेट और फील्ड यूनिट को भी दी गई, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई।

परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ

परिजनों और ग्रामीणों से भी पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या अन्य कोई वजह, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बदमाश दबोचे गए; पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद