बहराइच में मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी में चार लाख की चरस बरामद,एक गिरफ्तार

Bahraich Police Seize Charas Worth ₹4 Lakh, Accused Arrested

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बलईगांव पुलिया के पास चेकिंग के दौरान टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान, पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पुष्प सिंह के पर्यवेक्षण में मोतीपुर पुलिस व 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम बुधवार को सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

बलईगांव पुलिया पर युवक से चार लाख की चरस बरामद

प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में टीम बलईगांव पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान शाहरुख खान उर्फ लल्लू (31) पुत्र सलीम खान, निवासी मेढ़किया पौड़ा, थाना मोतीपुर, बहराइच के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोतीपुर थाने में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं, पूछताछ के आधार पर पुलिस चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त चेकिंग जारी है। अधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और लोगों की निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   आजमगढ़ में ₹6.75 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार