Moradabad : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बजरंग दल

मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Moradabad : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने जानकारी दी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की कटघर थाने में भीड़ जमा हो गई. बजरंग दले के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प हुई. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर वरुण कुमार ने मंगलवार को बताया कि सूरज नगर की पीतल बस्ती के निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित (16) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. इसी को लेकर विवाद हुआ. उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है. इस घटना के सिलसिले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है.

ये था विवाद

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कटघर थाने के बाहर प्रदर्शन किया. गिरफ्तार करने की मांग की. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. पुलिस को तैनात किया गया है. जिससे अंतिम संस्कार सुचारू रूप से हो सके.

पुलिस की जांच में पता चला कि अविनाश और शोभित के बीच चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर विवाद का मामला है. इसी विवाद में को लेकर हत्याकांड हुआ है. बता दें कि शोभित घर का इकलौता बेटा था. परिवार में लोग शोक की लहर है. परिजन का कहना है कि जब शोभित दोस्त के साथ जा रहा था तो मां और बहन ने उसे रोका था, मगर उसने कहा था कि वह जल्दी लौटेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/p-chidambaram-explains-why-no-action-was-taken/48628