बलिया- छपरा रेल मार्ग पर  नवनिर्मित मांझी रेल पुल

मांझी रेल पुल के दोनों तरफ एक-एक पिलर और बनाना होगा

मांझी रेल पुल के दोनों तरफ एक-एक पिलर और बनाना होगा

 बाढ़ से बचाव के लिए गाइड बंधा भी बनेगा

बैरिया (बलिया)। बलिया- छपरा रेल मार्ग पर  नवनिर्मित मांझी रेल पुल पर उत्तर प्रदेश व बिहार-दोनों तरफ में कुल 2100 मीटर लंबा गाइड बंधा बनाया जाएगा। ऐसे में बाढ़ आने की दशा में रेल पुल को नुकसान होने से बचाने के लिए किया जाएगा।  रेल कंस्ट्रक्शन विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये का डीपीआर बनाया है। इसका टेंडर अभी होना बाकी है। पुल के दोनो तरफ 30.5 मीटर की दूरी पर एक एक पिलर और पुल पर स्टील गार्डर आदि के लिए 36 करोड़ रुपये का टेंडर दो माह पूर्व हो चुका है। बाढ़ के कारण निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसका निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करना है। आईओडब्ल्यू मांझी चंद्रशेखर राय के अनुसार डीपीआर भेजा  गया है। टेंडर की कार्रवाई पूरी होने पर कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 1500 मीटर गाइड बंधा बिहार साइड में व 600 मीटर गाइड बंधा उत्तर प्रदेश साइड में बनेगा। इसके लिए रेलवे ने 36 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है, टेंडर भी हो चुका है। एक सप्ताह में मैटेरियल व मशीनें कार्य स्थल पर आ जाएंगी। उसके बाद काम शुरू होगा। 206 करोड़ रुपये की लागत से 19 पिलर के नए पुल का निर्माण रेलवे ने कराया था। पुल की जांच करने पहुंची गोरखपुर रेलवे टीम ने पुल में खामी बता दी थी। तब से बकुल्हा व माझी रेलवे स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर पुराने रेल पुल के रास्ते ट्रेनों का संचालन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की जांच टीम ने तकनीकी खामी की आपत्ति लगाते हुए दिल्ली के रेल मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी थी। जांच के बाद दिल्ली की टीम ने पुल के दोनों छोर पर कुल दो पिलर बनाने के साथ ही कुल 2100 मीटर का गाइड बंधा बनाने का निर्देश दिया था। हालांकि पहले पुल का एक पिलर भी टेढ़ा हो गया था, लेकिन उस समय इंजीनियरों की टीम ने पिलर को सीधा कर दिया था।