बलिया में दीक्षांत समारोह : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा, ‘अब 80% मेडल लड़कियां ला रही हैं’
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह कई मायनों में यादगार रहा। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। मेडल पाने वाली सूची में छात्राओं की संख्या देख राज्यपाल प्रसन्न हुईं।
उन्होंने कहा कि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। 80 और 20 का रेशियो पूरे देश में है। अब 80 प्रतिशत मेडल लड़कियां ले जा रही हैं। 20 प्रतिशत लड़कों के पास मेडल है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत मेडल लड़कियां ले जाएंगी।
राज्यपाल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज इस स्टेज पर जो दो महिलाएं (राज्यपाल और कुलपित) हैं। आने वाले पांच-सात साल में यहां केवल और केवल महिलाएं ही बैठेंगी। यदि ऐसा होता है तो विश्वविद्यालय का नाम भी लड़कियों के नाम पर बदलना पड़ेगा।