बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम

मुरकौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हुआ सम्मानित

Balrampur Hospital Honored, Dr MP Tripathi Awarded for Best Healthcare

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर एमपी त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

डॉ. एमपी त्रिपाठी को विशेष सम्मान

सुशासन त्यौहार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने डॉक्टर एमपी त्रिपाठी को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है और इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता और उम्मीद

गौरतलब है कि बीते दिनों मुरकौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जिले के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: सांसद काकली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप