उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से की जा रही गड़ब

चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को रोकना बड़ा संघर्ष ःममता बनर्जी

चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को रोकना बड़ा संघर्ष ःममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ टू के साथ की बैठक

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के बीएलओ टू के साथ कालीघाट के कार्यालय में बैठक की और उन्हें हर तरह से बखूबी चौकस रहने और अपना काम सतर्कता से करने को कहा ताकि वोटर लिस्ट से एक भी वैध वोटर का नाम नहीं कट पाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से की जा रही गड़बड़ियों को रोकने का यह बड़ा संघर्ष है।   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली जा रही हैं। उनकी सोमवार को मुख्य चुनाव आयोग के साथ बैठक है। दिल्ली जाने के पहले उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र भवानीपुर के बीएलओ टू के साथ बैठक की। बैठक में 267 बीएलओ टू शामिल हुए। बैठक में भवानीपुर क्षेत्र के आठ काउंसिलर भी मौजूद हुए। चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई में किसी भी पार्टी के बीएलओ को मौजूद होने पर रोक लगा दी थी। लेकिन टीएमसी के मामले में सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को बीएलओ को मौजूद रखने का निर्देश दिया।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएलओ टू को कहा है कि वे घर घर जाए और वोटरों के समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने जोर देकर बीएलओ टू को कहा कि एक भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कट पाए।

इसे भी पढ़ेंः

राज्यपाल सी वी आनंद बोस - अग्निकांड हुई या कराई गई, जांच हो

https://www.primenewsnetwork.in/state/governor-c-v-anand-bose-whether-the-fire-happened-or-was-orchestrated/131258