मृतकों के परिवारों को पीएम की ओर से दो-दो लाख रुपए की मदद
मृतकों के परिवारों को पीएम की ओर से दो-दो लाख रुपए की मदद
पश्चिम बंगाल का नाजिराबाद अग्निकांड
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के नाजिराबाद अग्निकांड में मृत मजदूरों के परिवार को प्रधानमंत्री कोष से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देंगे। उन्होंने अग्निकांड को अत्यंत मार्मिंक और दुखजनक बताया और मृत मजदूरों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसके पहले मृत मजदूरों के परिवार को दस-दस लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नागरिक वोल्टिंयर की नौकरी देने का ऐलान कर चुकी हैं। गौरतलब है कि भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मृत मजदूरों के परिवार को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थाई सरकारी नौकरी देने की मांग की है और इस बाबत उन्होंने जुलूस निकाला। नाजिराबाद अग्निकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग ने भी इस अग्निकांड पर गौर किया है और उसकी टीम घटनास्थल का मुआयना कर सकती है।
इसे भी पढ़ेंः