मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर RPF एवं GRP की संयुक्त सतर्कता से गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल से शनिवार को रात एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद रियाज अहमद, निवासी हाबीगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान उसके पास भारत में प्रवेश एवं निवास से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मिला है ना ही वह कोई ठोस जानकारी दे पाया है।
LIU, ATS एवं IB को मामले से अवगत कराया
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए LIU, ATS एवं IB को भी अवगत कराया गया है। आवश्यक जांच के उपरांत आरोपी को थाना GRP मीरजापुर के सुपुर्द किया गया, जहां मु.अ.सं. 155/2026 पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक
RPF एवं GRP मीरजापुर की सतर्कता और प्रभावी चेकिंग से समय रहते संदिग्ध विदेशी नागरिक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
पहले भी मिर्जापुर से पकड़े जा चुके हैं बांग्लादेशी विदेशी नागरिक
बताते चले कि इसके पहले भी मिर्जापुर जिले के डगमगपुर स्थित एक क्रशर प्लांट से कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो चोरी छिपे क्रशर प्लांट पर बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार कहीं मिर्जापुर जनपद विदेशी नागरिकों खासकर बांग्लादेशी नागरिकों की शरण स्थली तो नहीं बन रहा है। वैसे लंबे समय से चर्चा चलती रही है कि मिर्जापुर के कुछ हिस्सों में खास कर नगर क्षेत्र में बांग्लादेश की नागरिक भिन्न-भिन्न कामों में लगे हुए हैं।
ब्रह्मपुत्र मेल से बंगलादेशी युवक की गिरफ्तारी
डगमगपुर में गिरफ्तारी इसके बाद शनिवार को ब्रह्मपुत्र मेल से बंगलादेशी युवक की गिरफ्तारी ने इन आशंकाओं को बल प्रदान करने के साथ-साथ जिले की खुफिया एजेंटीयों को भी पहनी नजर रखने के साथ-साथ शक्ति से पेश आने का संदेश दिया है। वही आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं की किसी ठोस रणनीति के तहत मिर्जापुर को ठिकाना बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः अमेठी में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो युवकों पर हत्या का आरोप