राजस्थान के बारां स्थित मिनी सचिवालय को बम से उड़ा

बारां के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा घेरा बनाकर आवाजाही को किया नियंत्रित

Baran Mini Secretariat

बारां: राजस्थान में बारां के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर मिनी सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।

मिनी सचिवालय के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर आवाजाही को किया नियंत्रित

पुलिस ने मिनी सचिवालय के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर आवाजाही को नियंत्रित कर दिया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी किस माध्यम से दी गई। इसके पीछे कौन है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, ऊंचाहार में प्रशासन अलर्ट