पीलीभीत की कनकोर नहर में बरेली के तीन दिन से लापता

पीलीभीत की कनकोर नहर में मिला बरेली के युवक का शव, जेब से सल्फास का पैकेट बरामद

Bareilly Man’s Body Found in Pilibhit Canal, Sulphos Packet Recovered

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। जहानाबाद के कनकोर नहर में बरेली एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। युवक तीन दिन से लापता था और युवक की जेब से सल्फास पाउडर का पैकेट भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। मृतक अनोखेलाल प्रजापति बरेली के गांव कुंवरपुर का निवासी था। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाएं है और जांच को भेजे है। 

ससुराल में विवाद के बाद से लापता था अनोखेलाल

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच शुरू क़र दी है। दरअसल, कनकोर नहर में सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस की जांच में सामने आया कि अनोखेलाल शराब पीने का आदी था। 25 अक्टूबर को ससुराल उमर्सर गांव में पत्नी से विवाद के बाद अनोखेलाल शाम को घर से चला गया था और तब से लापता था। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम को भेजक़र कानूनी कार्रवाई शुरू कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दें दी गई है। अनोखेलाल की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।  

यह भी पढ़ें:   रायबरेली में नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा