बरेली के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज के सहायक आचा

बरेली में सड़क हादसे में घायल सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद आतिफ खान का निधन

Bareilly Professor Dr. Mohammad Atif Khan Dies After Road Accident

बरेली (उत्तर प्रदेश)। मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज के सैन्य विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद आतिफ खान का शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. खान अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुए थे डॉ. खान

बताया गया कि 10 अगस्त को कॉलेज से वापस लौटते समय डॉ. मोहम्मद आतिफ खान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में 13 अगस्त तक उनका उपचार चला। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 14 अगस्त को उनका निधन हो गया।

डॉ. खान के निधन पर कॉलेज के कार्यक्रम स्थगित

डॉ. खान के असामयिक निधन के चलते स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। शनिवार को कॉलेज परिसर में केवल ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ा गया। इसके बाद दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की गई।

शोकसभा में शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शोकसभा में वरिष्ठ शिक्षक प्रो. विजय बहादुर बिष्ट ने डॉ. खान के निधन को महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

यह भी पढ़े:   सिरोही में बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 वारदातों के सुराग