बरेली के मीरगंज क्षेत्र के पहुंचा बुजुर्ग गांव में

बरेली में ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल का घर में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bareilly Village Head Rajendra Pal Found Hanging at Home, Police Probe Underway

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव पहुंचा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल पुत्र विद्याराम का शव बुधवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुबह फंदे पर लटका मिला ग्राम प्रधान का शव, गांव में शोक

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल मंगलवार रात अपने घर में सोए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

सीओ ने बताया जांच जारी

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि गांव पहुंचा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े ने काटा, 25 वर्षीय विवाहिता की मौत