'नाले की समस्या हो या अस्पताल की हो..', एनडीए पर खेसारी का हमला
Bihar Assembly Election : खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि चाहे वो नाले की समस्या हो या अस्पताल की हो, सोचिए कि छपरा, सीवान और गोपालगंज में केवल एक यूनिवर्सिटी है. एनडीए की सरकार है और इस 20 साल में मात्र एक यूनिवर्सिटी है, जिसका नाम जय प्रकाश नारायण है. इसमें भी बच्चों को पास करने में छह साल लग जाता है.
खेसारी लाल ने शुक्रवार को कहा कि मेरी दुकानदारी सबसे बेहतर चल रही थी और चलेगी, चलती रहेगी, लेकिन जो विश्वास छपरा की जनता ने मुझ पर जताया है. मैं यही प्रयास करूंगा कि जो भी अपने हुनर से हो सके, जो भी अपनी ताकत से हो सके. मैं प्रयास करता रहूंगा.
उन्होंने कहा कि मैं तो बिहार से हूं, लेकिन मुंबई जाकर बेहतर कर रहा हूं न करने वालों के लिए कोई जगह मायने नहीं है, सरकार मायने नहीं रखती है. मन में इच्छा होनी चाहिए. ताकत होनी चाहिए. प्रयास करने से कुछ भी हो सकता है. बहुत नहीं होगा लेकिन कुछ तो होगा. धीरे-धीरे ही होगा. प्रयास करने में क्या है शायद हो जाए.
खेसारी लाल ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि शिक्षा का जो स्तर है वो दिन पर दिन बढ़े. अस्पताल की जो व्यवस्था हो वो बाकी शहरों से बेहतर हो, या बाकी शहरों की तरह ही हो जाए. हमारा प्रयास होगा कि जो नाले की समस्या है उसके पानी का निकासी हो. इस पर सबसे पहले काम करना है. अपने हुनर से जो हो सकेगा करूंगा. इस विषय पर जो पढ़े-लिखे लोग हैं उनको लेकर चलूंगा, वो हमें रास्ता बताएं और छपरा को बेहतर दिशा में हम लोग ले जाएंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/these-mafias-should-be-crushed-with-bulldozers-in-uttar-pradesh-said-cm-yogi/96015