शहर में शुक्रवार को रोज़ा इफ्तार के दौरान अचानक मध

छतरपुर में रोज़ा इफ्तार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

Bee Swarm Attacks People During Iftar Gathering

छतरपुर। शहर में शुक्रवार को रोज़ा इफ्तार के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना किशनगढ़ थाना क्षेत्र के हथनी कुंड जंगल इलाके में हुई। कुछ लोग जंगल में स्थित झरने के पास इफ्तार करने और रोज़ा खोलने के लिए इकट्ठा हुए थे। इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां पहुंच गया और लोगों पर हमला कर दिया। इससे घबराकर लोग खाना-पीना छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

भगदड़ में कुछ लोग गिरे, कुछ को डंक मारा

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं। भगदड़ में कुछ लोग फिसलकर गिर गए, जबकि कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए।

आग जलाई थी, जिससे मधुमख्खियों छत्ता प्रभावित हुआ

बताया जा रहा है कि अंजर रैन नाम का व्यक्ति अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ इफ्तार की व्यवस्था करने वहां पहुंचा था। सभी लोग रोज़ा खोलने की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए गैस सिलेंडर से छोटी आग भी जलाई गई थी। माना जा रहा है कि आग से निकले धुएं और गर्मी के कारण पास में मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता प्रभावित हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं।

घायलों को प्रथमिक उपचार दिया गया

स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायलों को मधुमक्खियों से दूर सुरक्षित स्थान पर ले गए। बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चूंकि घटना जंगल क्षेत्र में हुई, इसलिए हालात को सामान्य करने में कुछ समय लगा। कुछ देर बाद मधुमक्खियां वहां से उड़ गईं और स्थिति सामान्य हो गई। घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/gwaliors-srishti-goyal-secures-air-160-in-upsc-2025/147746

ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने रचा इतिहास, 5वें प्रयास में हासिल की UPSC में 160वीं रैंक