UP News : दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ी सं

UP News : दीपावली से पहले सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

दीपावली से पहले सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

UP News : दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे पी एस राठौर की अनुमति के बाद प्रोन्नत अफसरों के प्रोन्नति आदेश जारी कर दिये गये हैं। सहकारिता विभाग में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक तथा उपायुक्त एवं उप निबंधक पद से संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक तथा सहायक आयुक्त सहकारिता से उपायुक्त एवं उपनिबंधक पदों पर पदोन्नति पाने वालो की सूची जारी की गई है। 

सहकारिता विभाग द्वारा जारी प्रोन्नति आदेश के अनुसार उदय भान, कल्पना लाल, संजीव कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, आर. एस. सेंगर, अशोक कुमार, आदित्य कुमार दुबे को अपर आयुक्त एंव अपर निबंधक सहकारिता के पद पर पदोन्नति दी गई। साथ ही साथ 11 उप आयुक्त एंव उप निबंधकों को सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधक के पदों पर पदोन्नति दी गई। इस पद पर प्रोन्नति पाने वालों में अभय सिंह, अनूप कुमार द्विवेदी, रत्नाकर सिहं, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद वीर आर्य, आलोक कुमार सिंह, श्रीमती सोमी सिहं, विकास कुमार, श्रीमती अरूणाक्षी मिश्रा, अरविंद प्रकाश, श्री सवीन्द्र सिहं शामिल हैंं। 

इसी प्रकार जनपद स्तर क़े अधिकारियों सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक से उप आयुक्त एंव उप निबंधक पद पर 11 अधिकारी प्रोन्नत किये गए जिसमें दीपक थरेजा, अमित कुमार पाण्डेय, लोकेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, नवीन चन्द्र शुक्ला, मोहशीन जमील, अखिलेश प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, ब्रजकिशोर मिश्रा, विवेका सिहं को उपायुक्त पदों पर पदोन्नति दी गई। 

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे पी एस राठौर  ने सभी प्रोन्नत अपर आयुक्त एवं अपर निबंधकों, सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधकों, उपायुक्त एवं उपनिबंधको को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। सहकारिता मंत्री ने कहा की योगी सरकार ने विगत वर्षों में सहकारिता विभाग को गति देने का कार्य किया है। ऐसे में इन पदोंन्नतियों से  सहकारी आंदोलन को न सिर्फ नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि पदोन्नत अधिकारियों के कुशल कार्य से सहकारिता विभाग को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pragya-thaku-controversial-statement-on-love-jihad-if-your-daughter/94617