कोलकाता। चुनाव आयोग ने अपने तहत सभी अधिकारियों को

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का कड़ा रूख

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का कड़ा रूख

एसआइआर का काम समय पर पूरा कराने की सख्ती

कोलकाता। चुनाव आयोग ने अपने तहत सभी अधिकारियों को तय समय पर एसआइआर का हर काम पूरा करने का निर्देश दिया है। उसने यह साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में एसआइआर का काम नहीं रुकेगा। एसआइआर का समय पर सब काम हो रहा है। अधिकतर काम पूरा हो गया है।  राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की ओर से एसआइआर को लेकर किए जा रहे विरोध को गंभीरता से लिया है। वह बीएलओ की ओर से किए विरोध प्रदर्शन पर भी गंभीर है। चुनाव आयोग किसी के दबाव से प्रभावित नहीं होने वाला है और ना ही वह अपने किसी निर्देश में फेरबदल करेगा।  सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग का मानना है कि बीएलओ पर काम का कोई बोझ नहीं है। उसका तर्क है कि हरेक बीएलओ पर औसतन ढाई  सौ परिवार, और नौ सौ से हजार वोटरों के लिए एसआइआर का कान निपटाना है। उसे जो समय दिया गया है, वह भी पर्याप्त है। एसआइआर का करीब 60-70 फीसद काम पूरा जो चुका है। बाकी बचा काम भी समय पर ही पूरा किया जाएगा।  इधर, भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में विभिन्न इलाकों में “पद यात्रा” कार्यक्रम के तहत आयोजित सभाओं में बीएलओ को कहा कि वे एसआइआर का काम समय पर पूरा करें। यह काम देश हित में है। उनका दावा कि बीएलओ एसआइआर का कार्य करने में कोई कोताही नहीं कर रहे हैं लेकिन उनके बारे में सत्तारूढ़ पार्टी भ्रम फैला रही है। एसआइआर की वजह से बीएलओ और आम वोटरों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं के बारे में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि विबिन्न व्यक्तिगत कारणों से ये घटनाएं हुई हैं। लेकिन राजनीतिक फायदा के लिए एसआइआर से जोड़ कर इसका गलत प्रचार किया जा रहा है।    उल्लेखनीय है कि बीएलओ के संगठन बीएलओ अधिकार रक्षा समिति और बीएलओ एकता मंच की ओर से बीएलओ पर काम का बोझ कम करने और एसआइआर की समय सीमा  बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य चुनाव आयोग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेरा तोड़ा और मुख्यालय का गेट बंद करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बनगांव में महारैली कर एसआइओ का विरोध किया। इसके पहले भी वह एसआइआर के विरोध में रैली कर चुकी हैं। टीएमसी चुनाव आयोग के विरोध में “दिल्ली अभिय़ान” करने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः

बिहार में मां के दूध में मिला यूरेनियम, शिशुओं की सेहत पर बढ़ा खतरा

https://www.primenewsnetwork.in/india/bihar-uranium-in-milk-poses-risk-to-infants/98711