बंगाल के खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुप विश्वास ने मुख्यमंत्री को सौंपा इस्तीफा
कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक स्टेजियम में फुटबाल जगत के अव्वल खिलाड़ी लियोनस मेसी के कार्यक्रम में हुई घटना की वजह से विवादों में घिरे राज्य के खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुप विश्वास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिख कर इस्तीफा की पेशकस की है। खेल मंत्री अरुप विश्वास ने अपने पत्र में लिखा है कि घटना की जांच चल रही है और उसके मद्देनजर वे इस्तीफा दे रहे हैं ताकि घटना की जांच निरपेक्ष हो सके। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेल मंत्री की भावना का सम्मान करते हुए उनके विभाग को अपने हाथ में ले लिया है।
इधर भाजपा नेता व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की है कि मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी खेल मंत्री अरुप विश्वास के इस्तीफा को मंजूर करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/frustrated-by-unemployed-youth-take-to-the-streets-in-pok/101409