बैतूल के जमनिया जंगल मार्ग से 21 गोवंश बरामद किए ग

जमन्या के जंगल में रात के अंधेरे में 21 गोवंश की कथित तस्करी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार

Betul: 21 Cattle Rescued, Two Suspects Arrested, Two Flee

बैतूल (मध्य प्रदेश)। झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम जमनिया के जंगल मार्ग पर देर रात 21 नग गोवंश को कथित रूप से रसियों से बांधकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं एवं गौ सेवकों की सूचना पर झल्लार पुलिस ने एवं संगठन के सदस्यों ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रसियों से बांधकर ले जा रहे थे गोवंश

गौ सेवक एवं गौशाला संचालक तथा राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्य स्वरूप गिरी महाराज ने बताया कि रात करीब 2 बजे ग्राम जमनिया के जंगल क्षेत्र से 21 गोवंश को कथित रूप से एक-दूसरे से रसियों द्वारा बांधकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर संगठन के सदस्यों और झल्लार पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर गोवंश को बरामद किया गया।

दो आरोपी पकड़े, अन्य फरार

राष्ट्रीय हिंदू सेना के विभाग सह-संयोजक नितेश मस्की के अनुसार, पुलिस ने मौके से डोकिया निवासी दीपक पिता गुलाब कास्दे, उम्र 35 वर्ष तथा मुन्ना पिता श्यामलाल कास्दे, उम्र 45 वर्ष को पकड़ा है। वहीं किशोर उजाने निवासी डोकिया सहित अन्य आरोपियों के फरार होने में सफल रहे हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संदिग्धों गौवंश तस्करों की भूमिका की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र ले जाने का आरोप

राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्य अर्जुन चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कथित रूप से यह जानकारी सामने आई कि गोवंश को डोकिया निवासी किशोर उजाने के कहने पर जामझीरी होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। संगठन के अनुसार, बरामद गोवंश में 18 नग गोवंश एवं 3 गाय शामिल थीं। मामले में पुलिस द्वारा आरोपों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

गौ सेवक से हाथापाई

राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान गौ सेवक स्वरूप गिरी महाराज के साथ दो संदिग्धों द्वारा हाथापाई की गई है घटना में महाराज के शरीर पर चोट के निशान आने की बात कही गई है। झल्लार स्वास्थ्य केंद्र में उनका एमएलसी परीक्षण भी कराया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   बाराबंकी में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता और 5 साल की बेटी की मौत