बैतूल के कॉफी हाउस मैनेजर ने की आत्महत्या, खबर मिली तो प्रेमिका ने भी खाया जहर
बैतूल। जिला मुख्यालय से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसकी प्रेमिका ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शिवांश ने फांसी लगा ली
मृतक की पहचान शिवांश सोनी के रूप में हुई है, जो महावीर वार्ड का निवासी था और एक स्थानीय कॉफी हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शिवांश ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रेमिका की स्थिति नाजुक
जैसे ही शिवांश की आत्महत्या की खबर उसकी प्रेमिका को मिली, उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर का सेवन कर लिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई और 4 घंटे तक काउंसलिंग
कोतवाली टीआई देवकरण डहरिया के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी युवती ने बांध (डैम) में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे बचाया था और लगभग 4 घंटे तक उसकी काउंसलिंग की थी ताकि वह दोबारा ऐसा कदम न उठाए। हालांकि, शिवांश की मौत की खबर ने उसे दोबारा इस स्थिति में धकेल दिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indore-hc-double-meaning-shayari-not-a-crime/156726